
देहरादून। राम मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राज प्लाजा परिसर में राज प्लाजा एसोसिएशन द्वारा भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राम दरबार की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं को फल, छोले और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की।
भगवान श्रीराम के आदर्शों पर प्रकाश
इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों भारतीयों की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श सत्य, मर्यादा और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखना ही भगवान श्रीराम के आदर्शों का सच्चा अनुसरण है।
आयोजन में प्रमुख सहभागिता
कार्यक्रम में राज प्लाजा एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक नारंग, नंद किशोर, नवीन कटारिया, रोहित, माधव, बलबीर सिंह सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल और स्मरणीय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।



