उत्तराखंडराज्य

नानकमत्ता में उत्तरायणी कौतिक का भव्य आगाज

नानकमत्ता पर्वतीय सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय उत्तरायणी मेले के पहले दिन सांस्कृतिक उल्लास अपने चरम पर नजर आया। प्रसिद्ध लोक गायक फौजी ललित मोहन जोशी के गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे और पूरे परिसर में लोक संगीत की गूंज सुनाई दी।

लोक गीतों और नृत्यों ने बांधा समां

कार्यक्रम में झोड़ा, छपेली और चाचरी जैसे पारंपरिक लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। क्षेत्र के आठ विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। लोक गायक हरु जोशी और लोक कलाकार लच्छू पहाड़ी ने रंगारंग प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ उत्तरायणी मेले का शुभारंभ

मंगलवार को आयोजित दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक का विधिवत शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, समिति अध्यक्ष डॉ. सुरेश जोशी सहित पूर्व सैनिकों और समिति के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया।

फौजी ललित मोहन जोशी के गीतों पर झूमे दर्शक

लोक गायक फौजी ललित मोहन जोशी ने टक टका टक कमला बाटुली लगा दें, राइफल मेरी कानी मां, पिंगली साड़ी, ओ मेरी चंदा मेरी चौकोरा, हे दीपा मिजात दीपा मिजात, अल्मोड़ा की गंगा, ओ कफुवा, मैं तेरी मुलुक, घर मेरो मुन्स्यार, हल्द्वानी बाजार, नैनीताल की माधुरी जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

लोक कला मंचों की मनमोहक प्रस्तुतियां

मां नयना लोक कला मंच के कलाकारों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय महिलाओं द्वारा प्रस्तुत झोड़ा और चाचरी नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

सफल संचालन और गणमान्य उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन केएन अटवाल और सुरेश जोशी ने किया। मेले में उमेश अग्रवाल, रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी, जिला पंचायत सदस्य भास्कर सम्मल, धरम सिंह बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, भुवनेश जोशी, हरीश जोशी, जगदीश जोशी, हीरा चंद्र, सुरेश देउपा, भुवन पोखरिया, नंद किशोर जोशी, कैलाश जोशी, जशोद मेहता, कुंवर सिंह, हरीश सती, उमेश जोशी, अमर सिंह अधिकारी, रामदत्त पोखरिया, महेश महर, पदम चंद्र, नकुल भट्ट, बसंत बल्लभ जोशी, विक्की बिष्ट, जीवन भट्ट, नवीन जोशी, धीरज जोशी, मनीष काण्डपाल, राकेश जोशी, गौरव, परवीन पाण्डे, गोविंद, मनोज और नीरज जोशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button