व्यापार

आठवें वेतन आयोग पर आ गए नए अपडेट्स! जानें क्या है केन्द्र सरकार का अगला प्लान

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग की घोषणा का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। सभी की निगाहें इस बात पर लगी हैं कि आयोग लागू होने के बाद उनकी सैलरी और पेंशन में कितनी बढ़ोतरी होगी।

हालांकि अभी तक सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, लेकिन तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया

सरकार ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी थी। लेकिन अब तक आयोग का आधिकारिक गठन नहीं हुआ है और सदस्यों का ऐलान भी बाकी है। राज्यसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया था कि नोटिफिकेशन जारी होना अभी बाकी है और अंतिम फैसले पर काम चल रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि नोटिफिकेशन जारी होते ही चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति कर दी जाएगी। 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो जाएगा, इसलिए सरकार के पास समय बहुत कम है और उन्हें जल्द ही नया वेतन मसौदा तैयार करना होगा।

नवंबर में नोटिफिकेशन की संभावना

पहले यह उम्मीद जताई जा रही थी कि नोटिफिकेशन दिवाली से पहले जारी हो सकता है। अब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह नवंबर 2025 में जारी हो सकता है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आयोग का काम शुरू होगा और कर्मचारियों तथा पेंशनर्स के लिए नई सैलरी संरचना तैयार की जाएगी।

8वें वेतन आयोग क्यों अहम है

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी और भत्तों की समीक्षा हर 10 साल में नए वेतन आयोग के जरिए की जाती है। पिछली बार 7वें वेतन आयोग लागू हुआ था। 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों को बेसिक सैलरी, अलाउंसेस और पेंशन में बढ़ोतरी मिलने की उम्मीद है।

इस बार सरकार का उद्देश्य वेतन संरचना को आसान, साफ और तार्किक बनाना है। इससे कर्मचारियों को अपनी सैलरी और भत्तों को समझने में आसानी होगी और विवाद की संभावना कम होगी।

कौन-कौन से भत्ते बदल सकते हैं

जानकारों का अनुमान है कि इस बार कुछ पुराने और छोटे भत्तों को बंद किया जा सकता है। इनमें शामिल हैं:

ट्रैवल अलाउंस

स्पेशल ड्यूटी अलाउंस

छोटे रीजनल भत्ते

कुछ विभागीय अलाउंसेस जैसे टाइपिंग और क्लेरिकल भत्ते

सरकार का मकसद वेतन और भत्तों को सुसंगत और समझने में आसान बनाना है।

8वें वेतन आयोग केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अहम बदलाव लेकर आने वाला है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आयोग का गठन होगा और नई सैलरी एवं पेंशन स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। इस बार सरकार आसान, ट्रांसपेरेंसी और कर्मचारी-हितैषी संरचना बनाने पर जोर देगी, जिससे कर्मचारियों और पेंशनर्स दोनों को फायदा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button