उत्तराखंडराज्य

रूद्रपुर में 09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

रूद्रपुर। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 09 मई, 2026 (द्वितीय शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, योगेन्द्र कुमार सागर ने बताया कि यह आयोजन उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर द्वारा किया जाएगा।

आयोजन स्थल और समय

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन रूद्रपुर स्थित जिला न्यायालय में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक किया जाएगा। इसके साथ ही वाह्य न्यायालयों काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, सितारगंज और किच्छा में भी यह कार्यक्रम संपन्न होगा।

निस्तारण होने वाले मामले

सचिव ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटीगेशन वादों का निस्तारण किया जाएगा। इनमें शामिल हैं:

  • भरण पोषण और धन वसूली के मामले
  • श्रम विवाद और मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद
  • विद्युत एवं जल कर बिल संबंधित मामले
  • धारा 138 एनआई एक्ट के मामले
  • अपराधिक और सिविल मामले
  • भूमि अधिग्रहण, भुगतान और भत्तों से संबंधित सेवाएं
  • जिला न्यायालय में लंबित राजस्व वाद
  • सिविल मामले जैसे किरायेदारी, सुखाधिकार और व्यादेश

ध्यान दें: वैवाहिक मामले (तलाक) इस आयोजन में शामिल नहीं हैं।

आवेदन प्रक्रिया

जो भी व्यक्ति अपने वादों का निस्तारण करवाना चाहते हैं, वे संबंधित न्यायालय में किसी भी कार्य दिवस में स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, जिला न्यायालय परिसर में स्थित एडीआर केन्द्र, रूद्रपुर में भी आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।

संपर्क और जानकारी

अधिक जानकारी के लिए नागरिक निम्नलिखित माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं:

  • नालसा हेल्पलाइन: 15100
  • सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रूद्रपुर: 05944-250682
  • एडीआर केन्द्र, रूद्रपुर: 9411531449
  • ई-मेल: dlsausnagar@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button