उत्तराखंडराज्य

राष्ट्रपति निकेतन में आधुनिक सुरक्षा और विरासत का संगम: राष्ट्रपति मुर्मु ने नई सुविधाओं का किया लोकार्पण

देहरादून। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में दो नई सुविधाओं फुट ओवर ब्रिज और घुड़सवारी क्षेत्र का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं ने राष्ट्रपति निकेतन को आधुनिकता, सुरक्षा और पारंपरिक विरासत के संगम का नया आयाम दे दिया है।

राजपुरा रोड पर बना 105 फीट लंबा पैदल पार पुल अब राष्ट्रपति निकेतन को आगामी राष्ट्रपति उद्यान (132 एकड़ परिसर) से सीधे जोड़ता है। ₹9 करोड़ की लागत से उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा तैयार यह पुल स्थानीय हिमालयी वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है। रैंप और रेलिंग के साथ यह पुल दिव्यांगजन के लिए भी पूरी तरह सुगम बनाया गया है। इसके बन जाने से अब व्यस्त राजपुरा रोड पर पैदल यात्रियों की आवाजाही सुरक्षित और आसान हो गई है।

परिसर में विकसित 0.7 एकड़ का घुड़सवारी क्षेत्र राष्ट्रपति अंगरक्षकों (PBG) की ऐतिहासिक परंपरा का प्रतीक है। सीपीडब्ल्यूडी द्वारा तैयार इस अत्याधुनिक क्षेत्र में आठ घोड़ों की क्षमता वाला अस्तबल, उपचार कक्ष, स्नान व चारा कक्ष, और आगंतुकों के लिए विशेष दर्शक गलियारा बनाया गया है।

यह नई सुविधा आम जनता के लिए सोमवार को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। आगंतुकों को राष्ट्रपति सर्किट का अनुभव कराने के लिए निर्देशित भ्रमण (Guided Tours) की भी व्यवस्था की गई है।

राष्ट्रपति निकेतन में इन दोनों नई परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ यह परिसर अब सुरक्षा, सौंदर्य और विरासत तीनों ही दृष्टियों से और अधिक भव्य बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button