
रुद्रपुर। उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह 3 अक्टूबर 2026 को ऊधम सिंह नगर जनपद के प्रवास पर रहेंगे। अपने इस भ्रमण के दौरान वे गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम विवरण
प्रस्थान एवं आगमन
-
प्रातः 09:30 बजे: देहरादून स्थित जीटीसी हेलीपैड से पंतनगर एयरपोर्ट के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान।
-
प्रातः 10:30 बजे: पंतनगर एयरपोर्ट, ऊधम सिंह नगर आगमन।
-
प्रातः 10:35 बजे: एयरपोर्ट से कार द्वारा तराई भवन गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान।
किसान मेला व प्रदर्शनी भ्रमण
-
प्रातः 10:40 बजे: तराई भवन गेस्ट हाउस पहुँचना (10:40 से 10:55 बजे तक आरक्षित समय)।
-
प्रातः 10:55 – 11:30 बजे: पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित प्रसिद्ध किसान मेले के प्रदर्शनी क्षेत्र का निरीक्षण व दौरा।
मुख्य समारोह (गांधी हॉल)
-
प्रातः 11:31 बजे: तराई भवन से कार द्वारा विश्वविद्यालय के गांधी हॉल के लिए प्रस्थान।
-
प्रातः 11:32 – दोपहर 12:45 बजे: गांधी हॉल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सहभागिता।
वापसी
-
दोपहर 12:55 बजे: पंतनगर हेलीपैड से देहरादून जीटीसी के लिए वापसी प्रस्थान।



