व्यापार

आधार केंद्र ढूंढना हुआ आसान, अब MapmyIndia ऐप पर दिखेंगे असली आधार सेंटर

देशभर में आधार सेवाओं को और आसान बनाने के लिए UIDAI ने MapmyIndia के साथ समझौता किया है. इस नई सुविधा के तहत जल्द ही Mappls ऐप पर अधिकृत आधार केंद्र दिखाई देंगे. इस सुविधा के शुरू होने के बाद लोग अपने नजदीकी आधार केंद्र को आसानी से ढूंढ सकेंगे. इतना ही नहीं, ऐप पर यह भी पता चल सकेगा कि किस केंद्र पर कौन-कौन सी सेवा उपलब्ध है जैसे नया Aadhaar Cardबनवाना, बच्चों का नामांकन या सिर्फ पता और मोबाइल नंबर अपडेट करना.

UIDAI का कहना है कि इस कदम से लोगों को सही और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी और फर्जी या अनधिकृत केंद्रों से बचाव होगा. साथ ही, देशभर के आधार सेवा केंद्रों की डिजिटल मैपिंग भी हो सकेगी. यह सुविधा अगले कुछ महीनों में शुरू होने की उम्मीद है, जिससे आधार से जुड़ी सेवाएं और भी आसान और पारदर्शी हो जाएंगी. इस समझौते से लोगों की सुविधा को बढ़ाने, गलत जानकारी से निपटने के लिए किया गया है कि आधार केंद्रों तक आसानी से पहुंच मिले. इस एग्रीमेंट पर बुधवार 1 अप्रैल 2026 को साइन किए गया है.

UIDAI के CEO श्री भुवनेश कुमार ने कहा, UIDAI हमेशा लोगों को ध्यान में रखकर काम करता है. इस तरह के सहयोग से पूरे भारत में वेरिफाइड आधार सेंटर्स की डिजिटल मैपिंग हो सकेगी और लोगों को आसानी से ऑथराइज़्ड आधार सेंटर्स ढूंढने में मदद मिलेगी.

अगले कुछ महीनों में इसके रोल आउट होने के बाद, यह पक्का करेगा कि जब यूजर्स Mappls App पर सर्च करेंगे तो उन्हें ऑथराइज़्ड आधार सेंटर्स की जानकारी मिलेगी. MapmyIndia, UIDAI द्वारा दी गई आधार सेंटर की जानकारी को Mappls प्लेटफ़ॉर्म में इंटीग्रेट करेगा और आधार सेंटर्स की सही जानकारी, डिजिटल मैपिंग और अलग लिस्टिंग पक्का करेगा. मैपमाइइंडिया के को-फाउंडर और CMD राकेश वर्मा ने कहा, UIDAI की सेवा करना और मैपल्स ऐप के जरिए लोगों को आधार सेंटर्स तक आसानी से पहुंचाना हमारे लिए खुशी की बात है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button