उत्तराखंडराज्य

चीन की कोयला खदान में भयंकर गैस ब्लास्ट, 82 मजदूरों की मौत, कई अब भी फंसे

चीन में कोयला खदान में गैसे धमाके में कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई है. ये घटना उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में हुआ है. यह गैस धमाका शुक्रवार देर रात हुआ. हादसे के वक्त 247 मजदूर जमीन के काम कर रहे थे. शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया था कि आठ लोग मारे गए थे. लेकिन अब हताहतों की संख्या बढ़ चुकी है.

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मौत पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने रेस्क्यू मिशन को दोगुना करने की अपील की है. इसके साथ ही जिनपिंग ने घायलों का इलाज करने, साइंटिफिक तरीके से सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन करने और बाद की स्थिति को ठीक से संभालने की पूरी कोशिश करने की ज़रूरत पर जोर दिया है. चीनी राष्ट्रपति ने ये भी कहा है कि इस हादसे के जिम्मेदार लोगों से भी सख्ती से निपटा जाएगा.

कोयला राजधानी है शांक्सी प्रांत

चीन के गरीब प्रांतों में से एक शांक्सी देश की कोयला-माइनिंग कैपिटल माना जाता है. हाल के दशकों में देश में माइन सेफ्टी बेहतर हुई है, लेकिन ऐसी इंडस्ट्री में अभी भी एक्सीडेंट होते हैं जहां सेफ्टी प्रोटोकॉल अक्सर ढीले होते हैं और नियम साफ नहीं होते हैं.

2023 में, उत्तरी इनर मंगोलिया इलाके में एक ओपन-पिट कोयला खदान में धंसने से 53 लोग मारे गए थे. साल 2009 में, उत्तर-पूर्वी हेइलोंगजियांग प्रांत में एक खदान में धमाके से 100 से ज़्यादा लोग मारे गए थे. रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी को रिकॉर्ड स्पीड से इंस्टॉल करने के बावजूद, चीन दुनिया में कोयले का सबसे बड़ा कंज्यूमर और सबसे बड़ा ग्रीनहाउस गैस एमिटर है.

शांक्सी प्रांत में लगभग 3 करोड़ 40 लाख की आबादी बसती है. इस प्रांत में पिछले साल लाखों माइनर्स ने 1.3 बिलियन टन (1.17 बिलियन मीट्रिक टन) कोयला निकाला, जो चीन के कुल कोयला का लगभग एक तिहाई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button