
रुद्रपुर। सितारगंज के खण्ड विकास अधिकारी सीआर आर्या के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक में जमा किए जाने के मामले में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित को निलंबित कर दिया।
फर्जी चेक जमा का मामला
विकास खण्ड कार्यालय में तैनात उर्दू अनुवादक वसीम कुरैशी ने बीडीओ के फर्जी हस्ताक्षर कर एक चेक बैंक में जमा किया। यह कार्य विभागीय अनुशासनहीनता और घोर उल्लंघन के साथ-साथ दण्डनीय अपराध के दायरे में आता है।
मुख्य विकास अधिकारी ने मामले की जांच उपरांत चेक पर फर्जी हस्ताक्षर पाए जाने के बाद वसीम कुरैशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।



