उत्तर प्रदेशराज्य

बच्चों के विवाद में पड़ोसी ने रेता बुजुर्ग महिला का गला, तड़प-तड़प कर मौत… साइको है हत्यारा!

आगरा के रुनकता में दिवाली पर एक वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की है। मृतका फिरदौस (70 वर्ष) अपने घर के बाहर बैठी हुईं थीं। घर के अन्य सदस्य काम पर गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला इमरान उर्फ नोक (30) पुत्र लीलो वहां पहुंचा। चाकू से वृद्धा के गले पर हमला कर दिया। विज्ञापन

हमले से महिला लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ीं और उनकी मृत्यु हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में एसीपी हरीपर्वत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसीपी हरीपर्वत ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मृतका की पुत्री नशरीन ने बताया कल बच्चों बच्चों में विवाद हुआ था। आज इमरान ने इस घटना को अंजाम दिया है। सात वर्ष पूर्व में भी झगड़ा हुआ था, जिसका कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। मृतक वृद्ध महिला के पति नवाब मंडी में सब्जियां बेचते हैं। चार बेटे दो बेटियां हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button