उत्तराखंडराज्य

डॉ. पवन शर्मा और डॉ. चिराग बहुगुणा को मिला ‘राष्ट्रीय गौरव प्रतिभा सम्मान’

देहरादून। स्वास्थ्य सेवा और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उत्तराखंड के प्रख्यात मनोवैज्ञानिक डॉ. पवन शर्मा तथा वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चिराग बहुगुणा को नई दिल्ली में आयोजित एक सम्मान समारोह में ‘राष्ट्रीय गौरव प्रतिभा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदान किया गया।

सम्मान को बताया सेवा का नया संकल्प

सम्मान प्राप्त करने के बाद दोनों विशेषज्ञों ने इसे अपने लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि यह सम्मान समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को और अधिक समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देता है।

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर लगातार कार्य

डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रही है। उनका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर समाज में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराना है।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों से मिल रहा लोगों को लाभ

वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चिराग बहुगुणा ने कहा कि बहुगुणा आई एंड ईएनटी केयर की ओर से नेत्र रोगों की रोकथाम, समय पर जांच और जनजागरूकता के लिए नियमित रूप से निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और उपचार का लाभ मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button