उत्तराखंडराज्य

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरन ने अग्निशमन बचाव संबंधी सावधानियाँ जारी की

रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशों पर दीपावली व आगामी त्यौहारों के दौरान जन-सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरन ने अग्निशमन बचाव संबंधी सावधानियाँ जारी की हैं।

आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी ने बच्चों और अभिभावकों से अपील की है कि पटाखे या दीप जलाने के दौरान सतर्क रहें।

बच्चे अभिभावकों की देखरेख में पटाखे जलाने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने, सूती कपड़े पहनने और पास में पानी या बालू रखने को कहा गया है। साथ ही, हाथ में जलता पटाखा न पकड़ने, भीड़ या भवनों के पास पटाखे न जलाने और बुझा पटाखा तुरंत न छूने की हिदायत दी गई है।

किसी भी आपात स्थिति में जिले के आपदा कंट्रोल रूम के नंबर 05944-250250, 250719,250222 व टाल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button