उत्तराखंडराज्य

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पद यात्रा, रन फॉर यूनिटी आयोजित की जायेगी

रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती की कार्यक्रमों की रूप-रेखा तय करते हुए कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रूद्रपुर, काशीपुर, खटीमा में पद यात्रा, रन फॉर यूनिटी आयोजित की जायेगी। जिसमे युवाओं के साथ ही एनसीसी, एनएसएस, स्वयं सेवी संस्थाए, जनप्रतिनिधियो द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होने कहा विद्यालयो में, भाषण, निबंध प्रतियोगिताए, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं एकता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किये जायेगें ताकि नई पीड़ी सरदार बल्लभ भाई पटेल के योगदान व विचारों से प्रेरणा ले सकें।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर स्वच्छता एवं श्रमदान किया जायेगा। उन्होने कहा पोस्टर, बैनर के साथ एकता मार्च निकाला जायेगा। उन्होने एकता मार्च रूठ पर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस को व मोबाइल शौचालय रखने के निर्देश नगर निकाय को दिये। जिलाधिकारी ने जनपद में जहां पर भी सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति व पार्क है उनकी सफाई व रंगरोगन कराने के निर्देश नगर निकायों को दिये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, ऋचा सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत उपस्थित थे व सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत सहित सभी उप जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जूड़े थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button