उत्तराखंडराज्य

बिल लाओ, ईनाम पाओ’ योजना में देहरादून के विजेताओं को इलेक्ट्रिक कार का पुरस्कार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ योजना के अंतर्गत मेगा लकी ड्रॉ का शुभारंभ किया। राज्य कर विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1888 विजेताओं का चयन किया गया। नैनीताल की सोनिया और टिहरी के जसपाल रावत ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक-एक इलेक्ट्रिक कार जीती। मुख्यमंत्री ने दोनों विजेताओं से फोन पर बात कर शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह योजना प्रदेश में जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्ष 2022 में शुरू हुई इस अभिनव योजना ने राज्य के राजस्व संग्रहण में नई ऊर्जा दी है। अब तक 6.5 लाख बिलों के माध्यम से 263 करोड़ रुपये का लेनदेन दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना ने जहां उपभोक्ताओं में बिल लेने की जागरूकता बढ़ाई है, वहीं व्यापारी वर्ग में कर अनुपालन की संस्कृति को भी प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ अब ईमानदारी, पारदर्शिता और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक बन चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button