उत्तराखंडराज्य

अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीपोत्सव

देहरादून। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट तथा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर अटल जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया अटल जी का भावपूर्ण स्मरण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाया और उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में देश को सशक्त राष्ट्र निर्माण की स्पष्ट दिशा मिली। सुशासन और विकास का जो मूल मंत्र उन्होंने स्थापित किया, वह आज भी भारतीय जनता पार्टी की सभी सरकारों के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत बना हुआ है।

विकसित भारत के संकल्प की प्रेरणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार अटल जी की नीतियों और विचारों का अनुसरण करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि संगठन के लिए अटल जी का संपूर्ण जीवन वैचारिक, सैद्धांतिक और नैतिक दृष्टि से एक प्रेरक विश्वकोश के समान है, जो श्रेष्ठ कार्यकर्ता और जागरूक नागरिक निर्माण की प्रेरणा देता है।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष नरेश बंसल तथा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने भी दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल, खजान दास, सविता कपूर, देहरादून महापौर सौरभ थपलियाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, दायित्वधारी डॉ. देवेंद्र भसीन, विनोद उनियाल, सुभाष बड़थ्वाल, मुफ्ती शमीम काजमी, पूर्व प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी सहित बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रवादी विचारों और सुशासन की परंपरा का स्मरण

कार्यक्रम के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रवादी विचारों, सुशासन की परंपरा और संगठनात्मक मूल्यों को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button