उत्तराखंडराज्य

देहरादून में निकाली गई साइकिल रैली, स्वच्छ वायु के प्रति लोगों को किया जागरूक

देहरादून। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत नगर निगम देहरादून द्वारा मंगलवार सुबह जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। “बर्न कैलोरीज, नॉट फ्यूल” थीम पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत के प्रति जागरूक करना रहा।

महापौर ने दिखाई हरी झंडी

पटेल नगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज से सुबह 7 बजे रैली की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी रैली

यह साइकिल रैली पटेल नगर से शुरू होकर सब्जी मंडी और पथरी बाग चौक से गुजरते हुए पुनः विद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में छात्रों ने स्वच्छ वायु और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े संदेश दिए, जिससे लोगों का ध्यान पर्यावरण की ओर आकर्षित हुआ।

छात्रों को वितरित की गई टी-शर्ट और जलपान

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को टी-शर्ट और जलपान भी वितरित किया गया। इस अभियान के संचालन के लिए नगर निगम द्वारा देवभूमि पहाड़ समिति को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिया जागरूकता संदेश

नगर निगम की इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक साइकिल उपयोग करने और ईंधन की खपत कम करने के लिए प्रेरित करना था। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अभियानों से युवाओं में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है और स्वच्छ वायु अभियान को मजबूती मिलती है।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर निगम के विश्वनाथ चौहान, वार्ड पार्षद आलोक, विद्यालय के शिक्षकगण तथा देवभूमि पहाड़ समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों के उत्साह की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button