उत्तराखंडराज्य

देहरादून में मुख्यमंत्री से जनप्रतिनिधियों की शिष्टाचार भेंट

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की।

CBI जांच की संस्तुति पर आभार व्यक्त

इस अवसर पर विधायक खजान दास, किशोर उपाध्याय, सहदेव पुंडीर, सविता कपूर, आशा नौटियाल, रेनू बिष्ट, बृजभूषण गैरोला और शक्तिलाल शाह ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

न्याय प्रक्रिया में जनता का विश्वास मजबूत होगा

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस निर्णय से न्याय प्रक्रिया पर जनता का विश्वास और अधिक दृढ़ होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि राज्य सरकार पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और मामले में पारदर्शी व निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button