उत्तराखंडराज्य

प्रसार प्रशिक्षण केंद्र रुद्रपुर में तीन दिवसीय जिला प्रक्रिया लैब का समापन

आज दिनांक 4 सितंबर 2025 को प्रसार प्रशिक्षण केंद्र रुद्रपुर में तीन दिवसीय जिला प्रक्रिया लैब का समापन तराई केंद्रीय वन विभाग के प्रभागीय वन अधिकारी जनपद उधम सिंह नगर यू सी तिवारी द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण करके किया गया । उन्होंने कहा कि ग्रामीण सहभागिता सिद्धांत का मुख्य उद्देश्य ही ग्रामीणों की योजना ग्रामीण की आवश्यकताओं के अनुरूप उन्हीं के द्वारा बनाए जाने पर जोर दिया । इस अवसर पर जनजाति मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर मुकुंद बिहारी ने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान का मुख्य उद्देश्य सेवा संकल्प और समर्पण से अंतिम पायदान पर खड़े जनजाति है भाई बहनों के उत्थान के लिए प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्याओं का चिन्हीकरण एवं सभी विभागों द्वारा आपसी सहयोग और समन्वय से कार्य योजना तैयार कर उसको मूर्त रूप देना है। जनजातीय मंत्रालय मंत्रालय के सहयोग से समाज कल्याण उधम सिंह नगर द्वारा ब्लॉक स्तरीय रेखीय विभागों के कार्मिकों का आदि कर्म योगी अभियान के तहत क्षमता संवर्धन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रसार प्रशिक्षण केंद्र रुद्रपुर में आयोजित किया गया जिसमें प्रतिभागियों को मुख्य रूप से जनजातीय बाहुल्य ग्रामों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए गांव की कार्य योजना बनाने हेतु क्षमता संवर्धन किया गया समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध द्वारा बताया गया कि गांव की कार्य योजना सामुदायिक सहभागिता सिद्धांत पर आधारित होगी वही राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर किशोर जीने प्रतिभागियों को ग्रामीण की आवश्यकताओं चिन्हीकरण एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्य योजना में सम्मिलित करने का कौशल सिखाया गया एसडीओ वन विभाग मनिंदर कौर ने दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण के लिए मॉड्यूल एवं आवश्यक कौशल के बारे में बताया । जनपद स्तरीय मास्टर प्रशिक्षक एसीएमओ डॉ एस पी सिंह ,श्री सुभाष अनेजा, के बी सिंह बिष्ट, सुभाष गंगोला, हेमा तिवारी, हिमांशु चौहान, सहायक समाज कल्याण अधिकारी विक्की कुमार एवं आदि कर्मयोगी अभियान के जिला स्तरीय सी एस ओ इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल डेवलपमेंट की परियोजना निदेशक बिंदुवासिनी उपस्थित हुए । जिला स्तरीय प्रशिक्षण लैब में विकासखंड खटीमा सितारगंज बाजपुर एवं गदरपुर के रेखीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button