
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत दीवान सिंह धामी एवं दिवंगत पुष्पा देवी के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढाढ़स बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस कठिन घड़ी में शोक संतप्त परिवार स्वयं को अकेला न समझे। राज्य सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता एवं सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



