
नैनीताल पहुंचे मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने एलपीजी गैस को लेकर प्रदेशवासियों को बड़ी राहत देने वाली बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और आम लोगों को किसी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
एलपीजी की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य
मुख्य सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे रेस्टोरेंट और ढाबों में भी व्यावसायिक सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सप्लाई सिस्टम पूरी तरह सुचारू रूप से कार्य कर रहा है।
समय पर मिल रही गैस सप्लाई
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार समय पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। किसी भी क्षेत्र में गैस की कमी की स्थिति नहीं है और वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
अफवाहों से दूर रहने की अपील
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही पैनिक हों। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से एलपीजी गैस मिलती रहेगी और आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।



