उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड वर्दी घोटाले में अमिताभ श्रीवास्तव को निलंबित किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से जुड़े घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर निदेशक होमगार्ड (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उन्होंने मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए।

वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के टेंडर में अनियमितताएं

यह मामला वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान होमगार्ड्स के लिए वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से संबंधित है। इस दौरान टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे।

होमगार्ड महानिदेशक की रिपोर्ट

महानिदेशक, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, देहरादून की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव और नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई। रिपोर्ट की संतुति के आधार पर मुख्यमंत्री ने निलंबन और जांच समिति गठित करने का आदेश दिया।

मुख्यमंत्री का भ्रष्टाचार पर सख्त रुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button