उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के अवसर पर देहरादून की चकराता रोड स्थित स्थानीय दुकानों से खरीदारी की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के अवसर पर देहरादून की चकराता रोड स्थित स्थानीय दुकानों से खरीदारी की। उन्होंने मिट्टी के दीये, बर्तन और पारंपरिक स्वदेशी वस्तुएं खरीदकर “वोकल फॉर लोकल” का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने दुकानदारों, कुम्हारों और हस्तशिल्पकारों से संवाद करते हुए उन्हें पारंपरिक कलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने डिजिटल भुगतान (UPI) के माध्यम से सामान खरीदा और जनता से भी अपील की कि वे स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता दें, ताकि छोटे व्यवसायियों और कारीगरों को मजबूती मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा, “दीपावली प्रकाश और समृद्धि का पर्व है। इस अवसर पर हमें अपने देश के कारीगरों और स्थानीय उद्यमियों को बढ़ावा देना चाहिए। स्वदेशी उत्पाद हमारी परंपरा को जीवित रखते हैं और ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को सशक्त बनाते हैं।”

मुख्यमंत्री के साथ बातचीत में दुकानदारों ने बताया कि इस बार जीएसटी दरों में राहत और लोगों की बढ़ी खरीदारी से बिक्री में इजाफा हुआ है। इस पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्वदेशी अपनाओ” अभियान का सकारात्मक परिणाम है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस दीपावली अपने घरों को स्वदेशी मिट्टी के दीयों से रोशन करें और भारतीय परंपरा की खुशबू को उत्सवों का हिस्सा बनाएं। मुख्यमंत्री की इस पहल से स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button