
काशीपुर/बाजपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशों के क्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप वर्मा और पुलिस टीमों ने काशीपुर और बाजपुर क्षेत्रों में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया।
नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
चैकिंग अभियान के दौरान ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, बिना नम्बर प्लेट, बिना परमिट और बिना प्रपत्रों के चल रहे 80 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनमें से 18 वाहनों को सीज कर दिया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना बताया गया।



