
चंपावत। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को आयोजित ऐतिहासिक बग्वाल मेले में प्रतिभाग करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकॉप्टर से देवीधुरा पहुंचे। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह केड़ा, जिलाधिकारी मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक रेखा यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन पर पारंपरिक छोलिया लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पुलिस बल की ओर से मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
जनप्रतिनिधियों ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सतीश चंद्र पांडेय समेत कई जनप्रतिनिधि हेलीपैड पर मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया।
देवीधुरा पहुंचने पर स्थानीय लोगों में दिखा उत्साह
मुख्यमंत्री के देवीधुरा पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बग्वाल मेले में मुख्यमंत्री की मौजूदगी को लेकर क्षेत्रवासियों में भी उत्सुकता नजर आई। ऐतिहासिक बग्वाल मेले के दौरान देवीधुरा में पारंपरिक और धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई है।



