उत्तराखंडराज्य

पूर्व सैनिक की समस्याओं का सामाधान करना सरकार व जिला प्रशासन की प्राथमिकता

रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सैनिक कल्याण परिषद की त्रैमासिक बैठक डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में लेते हुए कहा कि पूर्व सैनिक की समस्याओं का सामाधान करना सरकार व जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिक व सैन्य परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित किये जायेगें ताकि पूर्व सैनिको व उनके परिजनों की समस्याओं को पंजीकरण कर प्राथमिकता से समाधान किया जा सकें। पूर्व सैनिक संगठनों ने कहा कि शहीदों के नाम पर जनपद में स्मृति द्वारों का निर्माण किये गये है, जिनका रख-रखाव हेतु नगर निकाय एवं पंचायतों को दिये जाने की मांग रखी। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निकायो में स्थित स्मृति द्वारों की मरम्मत शीघ्र करायी जायेगी। सैनिक संगठनों ने कहा कि संगठनों की मीटिंग या अन्य कार्यक्रम करने हेतु प्रत्येक ब्लांक में सैनिक मिलन केन्द्र निर्माण हेतु निःशुल्क भूमि उपलब्ध करायी जाये। जिस पर जिलाधिकारी ने पत्र बनाकर शासन को भेजने के निर्देश जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को दिये। सैनिक संगठनों ने शस्त्र लाईसेंस नवीनीकरण व अन्य प्रदेशों बने लाईसेंस को ट्रांसफर कराने में आ रही कठिनाईयों से अवगत कराया। जिसपर जिलाधिकारी ने कहा कि शस्त्र लाईसेंस नवीनीकरण व ट्रांसफर हेतु पत्र सम्बन्धित प्रदेशों के जिलाधिकारियों को भेजे गये है, जिनकी एनओसी अभी लम्बित है। सैनिक संगठनों ने कहा कि अज्ञानता के करण बिना रजिस्ट्री वाली खरीदी गयी भूमि पर बैंकों द्वारा भूमि कब्जा सत्यापन के ऋण दिया जाता है, जिसे रोकने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी बैंकों को निर्देशित करें कि ऋण देने से पूर्व भूमि का सत्यापन अवश्य किया जाय। सैनिक संगठनों ने किच्छा में निर्माणाधीन एम्स के पास सैनिक विश्राम गृह के निर्माण हेतु भूमि आवंटन करने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याणा अधिकारी को प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को पूर्व सैनिकों के निजी शिकायतो को नियमित निस्तारण करने के निर्देश दिये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ओसी शस्त्र गौरव पाण्डेय, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीपी कोठारी, अधिशासी अभियंता विद्युत राजीव चक्रवर्ती, लीड बैंक अधिकारी चिराग पटेल, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, सहायक अभियंता जल संस्थान एलएम पाण्डे, सिंचाई पंकज ढोडियाल,लोनिवि विनोद सनवाल, पूर्व सैनिक संगठन पदाधिकारी गम्भीर सिंह धामी, नवल जोशी, खड़क सिंह कार्की, प्रेम सिंह, प्रकाश सिंह बिष्ट, हेम चंद, नारायण सिंह, सुन्दर सिंह, दिगम्बर प्रसाद, धन सिंह, चन्द्र सिंह खड़ायत, आरडी भट्ट, आत्मा सिंह, एनडी जोशी, दर्पन सिंह, पूरन चन्द्र, हरीश चन्द्र, कुन्दन सिंह, जगमोहन सिंह, जगदीश चन्द्र पाण्डे, मोहन सिंह, हीरा सिंह, धन सिंह सामंत, आनंद सिंह, सुनील कुमार आनंद बल्लभ आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button