फ़िल्मी जगतमनोरंजन

‘धुरंधर’ के क्रेज के बीच ‘बॉर्डर 2’ से आया बड़ा अपडेट, इस खास दिन रिलीज होगा टीजर, देखें नया पोस्टर

नई दिल्ली। बॉर्डर 2 के निर्माताओं, टी-सीरीज़ और जेपी फिल्म्स ने मूवी का नया पोस्टर जारी किया है। इसी के साथ ही इसके टीजर की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।

पोस्टर में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी एक सिंगर फ्रेम में देखने में काफी धांसू नजर आ रहे हैं। इसको देखकर ही लग रहा है कि फिल्म की इंटेंसिटी, देशभक्ति और स्केल बहुत प्रभावित करने वाला है।

पोस्टर में अनाउंस हुई टीजर की तारीख

इस पोस्टर में बॉर्डर 2 के टीजर रिलीज की तारीख का भी खुलासा किया गया है। टीजर 16 दिसंबर को विजय दिवस के अगले दिन रिलीज होगा। पोस्टर साझा करते हुए, टी-सीरीज ने पोस्ट किया, “विजय दिवस का जोश, 1971 की जीत की याद, और साल का सबसे भव्य टीजर लॉन्च – एक साथ!”

यह फिल्म लोगों के दिल में देशभक्ति का जज्बा जगा देगी। सनी देओल का सॉलिड लुक देखकर लग रहा है कि वो जंग के मैदान में दुश्मनों के छक्के छुड़ा देंगे। फिलहाल तो जनवरी में लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना भर भर के जगने वाली है।

कब रिलीज होगी फिल्म

केसरी फेम अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मोना सिंह और मेधा राणा मुख्य भूमिकाओं में हैं। बॉर्डर की तरह, बॉर्डर 2 भी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की एक घटना पर आधारित है। फिल्म की 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button