
रूद्रपुर। खंड विकास अधिकारी असीत आनंद ने बताया कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2025 खेल महाकुम्भ के तहत न्यायपंचायत और विधानसभा स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 24 और 26 दिसंबर को विभिन्न न्यायपंचायतों के स्कूल परिसरों में अंडर-14 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी और मुर्गा झपट खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
न्यायपंचायत स्तर के आयोजन स्थल इस प्रकार हैं:
-
बरा: राजकीय इंटर कॉलेज बरा
-
दरऊ: राजकीय इंटर कॉलेज दरऊ
-
बंडिया: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तुर्कागौरी
-
नारायणपुर: राजकीय इंटर कॉलेज कनकपुर
-
बिगरावाग: राजकीय इंटर कॉलेज फौजी मटकोटा
विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताएं
विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं के तहत किच्छा विधानसभा क्षेत्र में 29 दिसंबर को अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग तथा 30 दिसंबर को अंडर-14/अंडर-19 बालिका वर्ग के न्यायपंचायत विजेता खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
रूद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रतियोगिता के कार्यक्रम इस प्रकार हैं:
-
02 जनवरी: अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग (न्यायपंचायत नारायणपुर और बिगरावाग के विजेता खिलाड़ी)
-
03 जनवरी: अंडर-14 और अंडर-19 बालिका वर्ग
विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, मुर्गा झपट, वॉलीबॉल और पिट्टू खेल आयोजित किए जाएंगे।



