उत्तराखंडराज्य

अभाविप अधिवेशन की भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री धामी ने किया पुष्पवर्षा

देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन निकाली गई भव्य शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर उत्तराखण्ड के नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने शोभा यात्रा पर पुष्पवर्षा कर अभाविप कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया तथा अधिवेशन की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं एवं आयोजकों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अभाविप युवाओं में राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को सशक्त करने वाला संगठन है, जिसकी सक्रियता समाज में सकारात्मक संदेश देती है।

शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्रों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिसने पूरे मार्ग को उत्साह, रंगारंग प्रदर्शनों और सांस्कृतिक झांकियों से जीवंत बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button