उत्तराखंडराज्य

रुद्रपुर में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 7 एकड़ में किए गए निर्माण ध्वस्त

श्री जय किशन, उपाध्यक्ष, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर के आदेशों का अनुपालन करते हुए आज भूरारानी, रुद्रपुर में एक बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई  वाद संख्या-75 वर्ष-2024 के अंतर्गत श्री पदम सिंह, गिरीश जोशी, श्री राजेन्द्र सिंह कनवाल और श्री इन्द्र सिंह कनवाल द्वारा लगभग 7.00 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी के विरुद्ध अमल में लाई गई। प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, पुलिस बल और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में जेसीबी मशीनों की सहायता से स्थल पर किए गए अवैध निर्माण और विकास कार्यो को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। पूर्व में जारी ध्वस्तीकरण आदेश का संज्ञान लेने और अवैध निर्माण जारी रखने के कारण प्राधिकरण द्वारा यह सख्त कदम उठाया गया है।

अपील

जन सामान्य से यह अपील है कि भूखण्ड क्रय करने से पूर्व निम्न सावधानी रखें –

1. आवास बनाने हेतु भूखण्ड महायोजना के आवासीय क्षेत्र में ही क्रय करें।
2. महायोजना के कृषि, उद्योग, ग्रीन बेल्ट आदि क्षेत्र में आवास आदि बनाने हेतु भूखण्ड क्रय न करें।
3. भूखण्ड क्रय करने से पूर्व महायोजना में भूखण्ड के भू-उपयोग की स्थिति चैक कर लें।
4. स्वीकृत कालोनी मे ं ही भूखण्ड क्रय करें।
5. डवलपर/विक्रता से स्वीकृत मानचित्र प्राप्त करें तथा उसे अपनी रजिस्ट्री का भाग बनाएँ।
6. स्वीकृत तलपट मानचित्र में अंकित भूखण्ड क्षेत्रफल के अनुसार ही क्रय करें।
7. जनपद के सभी निबंधाको से अपेक्षा की गयी कि अवैध कालोनियों में रेरा सम्बंधी शपथ पत्र लेकर विक्रय पत्र का पंजीकरण/निबन्धन न करें।

अन्य किसी प्रकार का संदेह होने पर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर कार्यालय से जानकारी अवश्य प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button