
देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर देहरादून स्थित सचिवालय में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य सचिव ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के अपर मुख्य सचिव/मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके साथ सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बापू और शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
‘वैष्णव जन तो’ के गायन से गूंजा परिसर
इस अवसर पर भातखंडे संगीत महाविद्यालय के कलाकारों द्वारा महात्मा गांधी के अति प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ का सुमधुर सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और देशभक्ति के भाव से भर गया।
प्रमुख अधिकारियों की रही गरिमामयी मौजूदगी
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शासन और सचिवालय के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से:
-
आर. के. सुधांशु (प्रमुख सचिव)
-
आर. मीनाक्षी सुंदरम (प्रमुख सचिव)
-
नितेश कुमार झा (सचिव)
-
विजय कुमार जोगदंडे (अपर सचिव)
-
नवनीत पांडेय (अपर सचिव)
इसके अलावा सचिवालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



