उत्तराखंडराज्य

पीआरडी जवानों को बड़ी राहत: बीमारी में 6 महीने तक मिलेगा नियमित मानदेय

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पीआरडी जवानों को बड़ी राहत देते हुए कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि बीमारी की स्थिति में अस्पताल में भर्ती होने पर अब 6 महीने तक उनका मानदेय नहीं रोका जाएगा।
कैबिनेट मंत्री सचिवालय में स्थित एफआरडीसी सभागार में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों को संबोधित कर रही थी।

बैठक में पीआरडी जवानों की समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग जवानों की सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक और उदारता से विचार करेगा। उन्होंने पीआरडी के लिए ‘स्वयंसेवक’ शब्द की जगह अधिक उपयुक्त शब्द के उपयोग पर भी अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पीआरडी जवानों को मिलने वाली सहायता राशि बढ़ाने और बीमारी की स्थिति में नियमित मानदेय जारी रखने के लिए विभाग को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। बैठक में मौजूद पीआरडी संगठन प्रतिनिधियों ने 365 दिन रोजगार की मांग रखी, जिसपर मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

बैठक में आगामी 11 दिसंबर को होने वाले पीआरडी स्थापना दिवस कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक आशीष चौहान, अपर निदेशक अजय अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी और पीआरडी संगठन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button