उत्तराखंडराज्य

काशीपुर में मृतक किसान के परिजनों से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी

काशीपुर। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर स्थित पैगा गांव पहुंचकर दिवंगत किसान सुखवंत सिंह के परिजनों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

राज्य सरकार हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और किसी भी स्तर पर उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

प्रकरण पर मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे निगरानी

कृषि मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को त्वरित और हर संभव मदद प्रदान की जाए तथा मामले में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत को मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं और स्वयं भी पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं।

किसान परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार किसान परिवार को न्याय दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी और दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर मृतक के भाई परविंदर सिंह, पिता तेजा सिंह, हरजीत सिंह, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह, एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप, एसडीएम बाजपुर डॉ. अमृता शर्मा, ओबीसी मोर्चा महामंत्री रविपाल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button