फ़िल्मी जगतमनोरंजन

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां हरिद्वार गंगा में प्रवाहित, सनी और बॉबी समेत परिवार रहा मौजूद

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र अब हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। परिवार ने उनका अंतिम संस्कार किया और हरिद्वार में गंगा नदी में उनकी अस्थियां पूरे विधि-विधान के साथ प्रवाहित कीं।

देओल परिवार की ओर से बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया। धर्मेंद्र की अस्थियों का हरिद्वार में विसर्जन करते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें सभी सदस्य एक विशेष घाट पर पूरी श्रद्धा के साथ अंतिम रस्म निभाते दिखाई दे रहे हैं। परिवार के लोग सफेद कपड़ों में थे और माहौल बेहद भावुक था। अस्थि विसर्जन के लिए वे हरिद्वार के पिलिभीत हाउस, गंगा किनारे स्थित लगभग 100 साल पुरानी ऐतिहासिक हवेली पहुंचे थे। यहीं धर्मेंद्र की अस्थियां रखी गई थीं। रस्म पूरी होने के बाद परिवार बिना रुके सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया।

वीडियो में धर्मेंद्र के पोते करण देओल को गंगा में अस्थियां प्रवाहित करते हुए देखा गया, जबकि सनी, बॉबी देओल और करण को  संभालते नजर आए। परिवार के लिए यह क्षण बेहद पीड़ादायक था।

अंतिम संस्कार और प्रार्थना सभाएं

धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण हुआ था। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। मीडिया से दूरी रखते हुए इसे निजी रखा गया था। धर्मेंद्र के निधन के बाद दो प्रार्थना सभाएं रखी गईं। एक उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे सनी और बॉबी देओल की तरफ से, और दूसरी उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और बेटियों ईशा और अहाना देओल की तरफ से।

फिल्ममेकर हमद अल रेयामी ने प्रार्थना सभा में हेमा मालिनी से बातचीत साझा की, जिसमें उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र कभी नहीं चाहते थे कि कोई उन्हें कमजोर या बीमार हालत में देखे। उनका कहना था कि अंतिम निर्णय हमेशा परिवार का होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button