
देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सोमवार को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक संपन्न हुई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देशों पर आयोजित इस बैठक में एसआईआर की प्रक्रिया, दावे-आपत्तियों के निस्तारण और अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथियों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं।
3 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश भर से प्राप्त दावों और आपत्तियों के निस्तारण का कार्य 28 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके उपरांत, 3 अक्टूबर 2026 को राज्य की अंतिम मतदाता सूची (Final Voter List) का आधिकारिक प्रकाशन किया जाएगा।
नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 की सुविधा
डॉ. जोगदंडे ने स्पष्ट किया कि जो नागरिक किसी कारणवश मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से छूट गए हैं, उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है।
-
ऑनलाइन माध्यम: पात्र नागरिक ECI-Net के माध्यम से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।
-
ऑफलाइन माध्यम: संबंधित क्षेत्र के बीएलओ (BLO) से संपर्क कर फॉर्म-6 (Form-6) भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकते हैं।
बैठक में उपस्थित अधिकारी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि
इस बैठक में निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे:
-
निर्वाचन विभाग: उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी एवं सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास।
-
भाजपा: राजकुमार पुरोहित
-
कांग्रेस: राजेंद्र सिंह भंडारी एवं प्रशांत खंडूरी
-
बसपा: सत्यपाल एवं सतेंद्र चोपड़ा
-
आम आदमी पार्टी: अशोक सेमवाल
-
सीपीआई (एम): अनंत आकाश



