उत्तराखंडराज्य

जिला अस्पताल में गंदगी और मेडिकल वेस्ट पर भड़के CMO, प्रमुख अधीक्षक को 3 दिन में कार्रवाई का अल्टीमेटम

रुद्रपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डॉ. ए. के. गोस्वामी ने जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय (जिला अस्पताल) परिसर में गंदगी, खुले में पड़े कचरे, नालियों की सफाई न होने और बायो-मेडिकल वेस्ट के अनियंत्रित निस्तारण का कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रमुख अधीक्षक को अस्पताल में निरंतर स्वच्छता बनाए रखने और सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

3 दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश

सीएमओ ने निर्देश दिए हैं कि अस्पताल परिसर में फैले बायो-मेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निस्तारण करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही की गई कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट 03 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

स्वच्छता एवं बायो-मेडिकल वेस्ट निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

डॉ. ए. के. गोस्वामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखना और बायो-मेडिकल वेस्ट का वैज्ञानिक व नियमानुसार निस्तारण करना अत्यंत आवश्यक है। स्वास्थ्य मानकों और मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button