
पुलिस ने साइबर फ्रॉड की रकम को ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए ठिकाने लगाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 14 एटीएम/डेबिट कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, पहचान पत्र, अन्य दस्तावेज और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
बैंक खाते किराए पर लेकर चला रहा था फ्रॉड का धंधा सितारगंज कोतवाल सुंदरम शर्मा के मुताबिक, नहरपार पुलिया के पास से संदिग्ध राजू सिंह (निवासी प्रतापपुर, नानकमत्ता) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि:
-
वह अपने, अपनी पत्नी और अन्य लोगों के बैंक खाते खरीदकर फ्रॉड की रकम का लेन-देन करता था।
-
फ्रॉड और गेमिंग ऐप के कारण खाते सीज (Freeze) होने पर वह लोगों को ₹5,000 से ₹10,000 का लालच देकर उनके बैंक खाते, पासबुक और एटीएम कार्ड अपने कब्जे में ले लेता था।
-
इस रकम का इस्तेमाल वह ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से अवैध आर्थिक लाभ कमाने के लिए कर रहा था।
अन्य साथियों के नाम भी आए सामने आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने सिंह कॉलोनी, सितारगंज के रहने वाले सुखदेव सिंह, अरुण रस्तोगी और पंकज रस्तोगी से भी एटीएम कार्ड खरीदे थे।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम कार्रवाई करने वाली टीम में कोतवाल सुंदरम शर्मा, एसआई जावेद मलिक, अपर उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह दानू, जगदीश कोठियाल, मतलूब खान, प्रेम कनवाल और कृष्णा चंद्र शामिल रहे।



