आध्यात्म

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 7 सितंबर 2026 : भाद्रपद कृष्ण एकादशी तिथि, जानें ब्रह्म मुहूर्त और आज के सभी शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 7 September 2026: आज सोमवार के दिन अजा एकादशी का व्रत किया जा रहा है, इस तरह आज अजा एकादशी के साथ सोमवार व्रत का संयोग बन रहा है. पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी उपरांत द्वादशी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, बव करण, व्यतीपात योग, पूर्व का दिशाशूल है. इस दिन चंद्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि में संचार करेंगे तो सूर्य सिंह राशि में विराजमान रहेंगे. अजा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित मानी जाती है, जबकि सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष माना जाता है. ऐसे में श्रद्धालु दिन में भगवान विष्णु का स्मरण और एकादशी व्रत रख सकते हैं तथा सोमवार को भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सकते हैं. सोमवार को सुबह 6:41 बजे तक व्यतीपात योग रहेगा, इसके बाद वरीयान योग शुरू हो जाएगा. अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से 12:49 तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. अमृत काल दोपहर 3:59 से शाम 5:29 बजे तक रहेगा.

पंचांग के अनुसार, सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्र ग्रह को समर्पित माना जाता है. सोमवार के दिन प्रदोष काल में शिव पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. आज प्रदोष काल शाम 6:35 बजे से रात 8:05 बजे तक रहेगा. इस दौरान भगवान शिव की पूजा की जा सकती है. सबसे पहले शिवलिंग पर गंगाजल या स्वच्छ जल अर्पित करें. इसके बाद दूध, दही, शहद आदि से अभिषेक किया जा सकता है. भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल और सफेद चंदन अर्पित करने की भी परंपरा है. पूजा के दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. इसके बाद शिव चालीसा या शिव स्तुति का पाठ करके भगवान शिव की आरती करें और प्रसाद वितरित करें. हिंदू धार्मिक परंपरा में चंद्रमा का भगवान शिव से गहरा संबंध माना जाता है. भगवान शिव के मस्तक पर चंद्रमा विराजमान हैं, इसलिए उन्हें चंद्रशेखर और सोमेश्वर जैसे नामों से भी संबोधित किया जाता है. पंचांग से जानिए अजा एकादशी व्रत के दिन के शुभ व अशुभ मुहूर्त…

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 7 सितंबर 2026

आज की तिथि- एकादशी – 05:03 पी एम तक – द्वादशी तिथि
आज का नक्षत्र- पुनर्वसु – 06:14 पी एम तक, फिर पुष्य नक्षत्र
आज का करण- बव – 06:16 ए एम तक, बालव – 05:03 पी एम तक
आज का योग- व्यतीपात – 06:41 ए एम तक, वरीयान् – 03:38 ए एम, 8 सितम्बर तक
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- मिथुन उपरांत कर्क राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:03 ए एम
सूर्यास्त- 06:37 पी एम
चन्द्रोदय- 02:51 ए एम, 8 सितंबर
चन्द्रास्त- 04:01 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 7 सितंबर 2026

ब्रह्म मुहूर्त: 04:32 ए एम से 05:17 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:55 ए एम से 12:45 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:25 पी एम से 03:16 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:37 पी एम से 06:59 पी एम
अमृत काल: 03:59 पी एम से 05:29 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:43 ए एम, 8 सितंबर
सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:14 पी एम से 06:03 ए एम, 8 सितंबर

शिववास: कैलाश पर – 05:03 पी एम तक, नन्दी पर

आज के अशुभ मुहूर्त 7 सितंबर 2026

राहुकाल: 07:37 ए एम से 09:11 ए एम
यमगण्ड: 10:45 ए एम से 12:20 पी एम
गुलिक काल: 01:54 पी एम से 03:28 पी एम
दुर्मुहूर्त: 12:45 पी एम से 01:35 पी एम
वर्ज्य: 07:03 ए एम से 08:32 ए एम
दिशाशूल: पूर्व

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button