उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा स्थित लोहियाहेड हेलीपैड पर आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सरकारी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें

जनसमस्याओं को सुनते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उसका प्रभावी और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री गंभीर सिंह धामी, मोहनी पोखरिया, रणजीत सिंह नामधारी, रणदीप पोखरिया, अमित पांडेय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button