उत्तराखंडराज्य

लोहियाहेड में पैदल पहुंचे सीएम धामी, स्थानीय स्टॉल पर चखी टिक्की; ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया बढ़ावा

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोहियाहेड में एक अनूठी पहल की। मुख्यमंत्री पैदल चलते हुए आम लोगों के बीच पहुंचे और वहां प्रसिद्ध रवि स्टॉल पर रुककर टिक्की का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री की इस सहज और सादगीपूर्ण पहल ने स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया। साथ ही छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया।

दुकानदारों और स्थानीय लोगों से की बातचीत

टिक्की का स्वाद लेने के बाद मुख्यमंत्री ने स्टॉल संचालक सहित वहां मौजूद दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से आत्मीय माहौल में बातचीत की। उन्होंने स्थानीय व्यवसाय और उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों और छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘लोकल फॉर वोकल’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार है।

उन्होंने कहा कि जब लोग स्थानीय दुकानों और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देंगे, तभी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री की सादगी ने जीता लोगों का दिल

मुख्यमंत्री को पैदल चलते हुए अपने बीच पहुंचा देखकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों और दुकानदारों ने मुख्यमंत्री के सहज व्यवहार और स्थानीय कारोबारियों के प्रति उनके समर्थन की सराहना की।

मुख्यमंत्री का स्थानीय स्टॉल पर रुककर आम लोगों के साथ समय बिताना और स्थानीय खाद्य उत्पाद का स्वाद लेना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान ‘लोकल फॉर वोकल’ के साथ-साथ स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने और छोटे कारोबारियों के प्रति सम्मान का संदेश भी सामने आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button