उत्तराखंडराज्य

खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनता से संवाद कर अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत खटीमा स्थित लोहियाहेड हेलीपैड पहुंचकर स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनका शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसमस्याओं के समाधान को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों तक बेहतर प्रशासन और प्रभावी सेवाएं पहुंचाना है।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

मुख्यमंत्री के खटीमा दौरे के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, किशन सिंह किन्ना, गम्भीर सिंह धामी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, अमित पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे और भवानी भंडारी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और सुझाव उनके समक्ष रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button