व्यापार

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट: भारतीय विमानन कंपनियां हटा सकती हैं फ्यूल सरचार्ज, हवाई सफर होगा सस्ता

पिछले काफी समय से ईरान वॉर की वजह से महंगाई की मार हर सेक्टर पर पड़ रही थी. इससे एयरलाइंस भी अछूती नहीं रही थीं. लेकिन अब जब धारे- धारे सब ठीक हो रहा है, तो दोबारा से महंगाई से थोड़ी राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं. अब खबरें हैं कि हवाई यात्रा करने वालों को भी आने वाले समय में थोड़ी राहत मिलने वाली है.

फ्यूल सरचार्ज को लेकर बड़ा फैसला

दरअसर NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले समय में भारतीय एयरलाइंस इस साल मार्च में लगाए गए फ्यूल सरचार्ज को वापस लेने पर विचार कर रही हैं. कच्चे तेल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में हाल के दिनों में आई गिरावट के बाद ये कदम उठाया जा सकता है. एयरलाइंस इस पर सक्रिय रूप से चर्चा कर रही हैं और दूसरी तिमाही के अंत या तीसरी तिमाही की शुरुआत तक इस पर फैसला लिया जा सकता है.

ईरान और यूएस के युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतोंमें इजाफा हुआ था. जिससे मार्च के महीने में फ्लाइंट्स में इस्तेमाल होने वाले फ्यूल की कीमतें भी बढ़ाई गई थीं. हालांकि अब इनमें थोड़ी लरमी देखी जा रही है. जिसके बाद फिलहाल कंपनियां ये देखना चाहती हैं कि ईंधन की कीमतों में आई गिरावट लंबे समय तक बनी रहती है या नहीं. इसके बाद ही वो किसी फैसले पर पहुंचेंगी, फिलहाल केवल चर्चा ही चल रही है.

टिकट भी होगा सस्ता

रिपोर्ट्स की मानें तो डोमेस्टिक उड़ानों में फ्यूल सरचार्ज पहले हटाया जा सकता है, जबकि इंटरनेशनल रूट्स पर इसे चरणबद्ध तरीके से खत्म करने पर विचार किया जा रहा है. अगर फ्यूल सरचार्ज हटाया जाता है, तो हवाई टिकट की कीमतों में भी कुछ राहत मिल सकती है और यात्रियों के लिए उड़ानें पहले की तुलना में अधिक किफायती हो सकती हैं.

बता दें कि बीते दिनों चले युद्ध के बाद अकासा, इंडियो, एयर इंडिया जैसी कंपनियों ने सरचार्ज लगा दिया था. जिसे अब हटाने की कोशिश की जा रही है. फ्यूल पर सरचार्ज लगने से टिकट की कीमतें बढ़ीं थी जिससे यात्रियों की संख्या भी कम हो गई थीं. जिसके बाद कछ उड़ानें रद्द् और रूट डायवर्ट भी कर दिए गए थे. हालांकि अब लगता है कि एक बार फिर से जल्दी ही सबकुछ ट्रैक पर आ जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button