उत्तराखंडराज्य

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमित सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में उत्तराखण्ड के प्रख्यात लोकगायक एवं ‘‘पद्मश्री’’ से सम्मानित श्री प्रीतम भरतवाण ने शिष्टाचार भेंट की

राजभवन देहरादून 10 सितम्बर, 2025: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमित सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में उत्तराखण्ड के प्रख्यात लोकगायक एवं ‘‘पद्मश्री’’ से सम्मानित श्री प्रीतम भरतवाण ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राज्यपाल एवं श्री भरतवाण के बीच राज्य की लोकधरोहर, पारंपरिक गीत-संगीत तथा इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा कि लोकगायक प्रीतम भरतवाण जी ने लोकसंगीत और लोकसंस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनका कार्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button