
पलवल। 37वीं हरियाणा राज्य सब-जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका ताइक्वांडो (क्योरगी) चैम्पियनशिप 2025 तथा 16वीं हरियाणा राज्य सब-जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका ताइक्वांडो (पूम्से) चैम्पियनशिप में पलवल जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का आयोजन 29 से 31 अगस्त 2025 तक आर.टी.सी. नॉर्थ ज़ोन, अंबाला कैंट (हरियाणा) में किया गया।
पलवल जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
पिंकी (सीनियर, अंडर-67 किग्रा) – स्वर्ण पदक
आशी (सीनियर, अंडर-49 किग्रा) – रजत पदक
हर्षिता (सीनियर, अंडर-62 किग्रा) – स्वर्ण पदक
मेघा शेरावत (सब-जूनियर, अंडर-38 किग्रा) – रजत पदक
पुनित (सब-जूनियर) – कांस्य पदक
इसके अतिरिक्त अन्य खिलाड़ियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।
दक्ष (41 किग्रा) – रजत पदक
जसवंत (23 किग्रा) – रजत पदक
डिंपल (32 किग्रा) – सहभागिता
काव्यांश शेरावत ( 29 किग्रा ) सहभागिता
पलवल जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव ललित बेनीवाल एवं स्थानीय खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।



