उत्तराखंडराज्य

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन पर 14वीं JWG बैठक देहरादून में शुरू

देहरादून। भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन से जुड़े मुद्दों को लेकर 14वीं संयुक्त कार्य समूह (JWG) की दो दिवसीय बैठक गुरुवार से देहरादून में शुरू हो गई। 20 और 21 अगस्त को आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में दोनों देशों के अधिकारी सीमा सुरक्षा, सीमा से जुड़े बुनियादी ढांचे और आपसी समन्वय को और बेहतर बनाने के विषयों पर चर्चा कर रहे हैं।

दोनों देशों के अधिकारियों ने संभाली कमान

बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पौसुमी बसु कर रही हैं। वहीं, नेपाली प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई नेपाल के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आनंद काफ्ले कर रहे हैं।

सीमा प्रबंधन से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा

दो दिवसीय बैठक के दौरान भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच सीमा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इसमें सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने, दोनों देशों की एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सीमा से जुड़े आवश्यक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उपायों पर विशेष रूप से चर्चा की जा रही है।

बैठक का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ आपसी सहयोग और समन्वय को मजबूत करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button