उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के ADM भी बदले, दिनेश कुमार अयोध्या के नए अपर जिलाधिकारी

यूपी सरकार ने प्रशासनिक विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। शासन ने शनिवार को 13 पीसीएस अधिकारियों को तबादला कर दिया है। इनमें पांच जिलों के एडीएम भी बदले गए हैं। 13 पीसीएस अफसरों की लिस्ट में एक संयुक्त निदेशक, अपर नगर आयुक्त,दो उपनिदेशक सचिव्र, विकास प्राधिकरण और एक प्रधान प्रबंधन, एक प्रधान प्रबंधक, एक मुख्य सचिव अधिकारी भी शामिल हैं। अचानक हुए तबादले से अफसरों में खलबली मची है।

शासन ने जिन अफसरों का तबादला किया है उनमें प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ रहे पवन कुमार को एडीएम कुशीनगर, मऊ के मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश को अयोध्या का एडीएम (नगर), मथुरा के अपर नगर आयुक्त रहे सौरभ सिंह को एडीएम (नगर) कानपुर, एडीएम कानपुर नगर रहे आलोक कुमार गुप्ता को एडीएम कासगंज, एडीएम (न्यायिक) चित्रकूट रहे अरुण कुमार केा संयुक्त निदेशक (प्रशासन), मत्स्य निदेशालय, मथुरा एसडीएम रहीं कंचन को एडीएम (न्यायिक) चित्रकूट व उपसंचालक चकबंदी, विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद रहे सूरज कुमार यादव को अपर नगर आयुक्त सहारनपुर बनाया है।

इसी तरह एसडीएम प्रतापगढ़ रहे जितेन्द्र कटियार को उपनिदेशक (प्रशासन) आयुर्वेद निदेशालय, लखनऊ, बरेली विकास प्राधिकरण सचिव रहीं वंदिता श्रीवास्तव को उपिदेशक (प्रशासन) उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज, प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ रहे हिमांशु कुमार गुप्ता को सचिव बरेली विकास प्राधिकरण, बरेली में एसडीएम रहीं निधि डोडवाल को प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ, अपर नगर आयुक्त शाहजहांपुर रहे अजय कुमार त्रिपाठी को मऊ का मुख्य राजसव अधिकारी, भदोही एसडीएम भान सिंह को अपर नगर आयुक्त नगर निगम शाहजहांपुर बनाया है।

एक सप्ताह पहले 34 पीसीएस अफसरों के हुए थे तबादले

इससे पहले बीती रविवार की देर रात को को देर रात 34 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए थे। इनमें एडीएम (वि/रा) बहराइच अमित कुमार-2 और एडीएम (वि/रा) बागपत विनीत उपाध्याय को प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ। एडीएम वि/रा) देवरिया राम शंकर को उपायुक्त (प्रशासन), आयुक्त खाद्य एवं रसद। एडीएम वि/रा) कासगंज दिग्विजय प्रताप सिंह को उपनिदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद। एडीएम (प्रशासन) एटा संगम लाल को एडीएम (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), मिर्जापुर। एडीएम न्यायिक) जालौन योगेंद्र सिंह को उपनिदेशक (प्रशासन), रेशम निदेशालय। नगर मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर पंकज प्रकाश राठौड़ को (एडीएम वि/रा), देवरिया और उपजिलाधिकारी बुलंदशहर दीपक कुमार पाल को नगर मजिस्ट्रेट, मुजफ्फरनगर। उपजिलाधिकारी हापुड़ श्रीमती रेणु को अपर नगर आयुक्त, गाजियाबाद।उपजिलाधिकारी औरैया अजय आनंद वर्मा को उपजिलाधिकारी, आजमगढ़ और आजमगढ़ की एसडीएम श्रीमती दिव्या सिकरवार को एसडीएम औरैया। एसडीएम सिद्धार्थनगर श्रीमती रेणु मिश्रा को एसडीएम फर्रुखाबाद, एसडीएम गोंडा प्रदीप कुमार सिंह को एसडीएम गौतमबुद्धनगर, एसडीएम कानपुर देहात प्रद्युम्न कुमार को एसडीएम बस्ती। उपसचिव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग श्रीमती वंदना त्रिवेदी को उपनिदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रशासन अकादमी। एडीएम (प्रशासन) बदायूं अरुण कुमार को एडीएम (वि/रा) बहराइच और एसडीएम सहारनपुर मानवेंद्र सिंह (2019) को एडीएम (प्रशासन) बदायूं।

उपनिदेशक मंडी परिषद राजीव कुमार राय को एडीएम (वि/रा) बागपत, एडीएम (नागरिक आपूर्ति) आगरा अजय नारायण सिंह को एडीएम (प्रशासन) एटा, एसडीएम आजमगढ़ प्रशांत कुमार को एडीएम (नागरिक आपूर्ति) आगरा और एसडीएम आजमगढ़ श्रीमती प्रियंका सिंह को अपर नगर आयुक्त, मथुरा। सचिव कानपुर विकास प्राधिकरण अभय कुमार पाण्डेय को एडीएम (वि/रा) कासगंज, एसडीएम कौशांबी सुखलाल प्रसाद वर्मा कोएडीएम (नजूल) प्रयागराज, एसडीएम बस्ती शत्रुहन पाठक को एडीएम (न्यायिक) जालौन।मुख्य राजस्व अधिकारी मिर्जापुर देवेंद्र प्रताप सिंह-2 को सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण और एडीएम (नमामि गंगे) मिर्जापुर श्रीमती विजेता को मुख्य राजस्व अधिकारी, मिर्जापुर। एसडीएम संभल सुश्री शुभी गुप्ता को सहायक निदेशक, लोहिया अकादमी, एसडीएम मैनपुरी अशोक कुमार को एसडीएम हापुड़ और एसडीएम झांसी शुभेन्दु शेखर सिंह को विशेष कार्याधिकारी, यूपीडा बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button