खेलमनोरंजन

महिला T20 वर्ल्ड कप: राधा की खतरनाक गेंदबाजी, शेफाली की शानदार बल्लेबाजी, भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया

महिला T20 वर्ल्ड कप में गुरुवार को भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पांच विकेट से आसान जीत हासिल की. 137 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 16.5 ओवर में जीत हासिल की.

इस मैच में खराब शुरुआत के बाद बांग्लादेश को लय हासिल करने में संघर्ष करना पड़ा. दिलारा अख्तर जल्दी आउट हो गईं, जबकि जुएरिया फिरदौस ने 33 रन बनाए और शोभना मोस्तरी 22 रन की पारी खेली.

हालांकि, राधा यादव की अगुवाई में भारतीय स्पिनरों ने बीच के और डेथ ओवरों में बांग्लादेशी बल्लेबाजी क्रम को लड़खड़ा दिया. राधा यादव ने चार ओवरों में 3 विकेट लिए और शानदार गेंदबाजी की, जिसमें निगार सुल्ताना का अहम विकेट भी शामिल था. निगार सुल्ताना 4 चौकों के साथ 32 रनों की पारी खेली.

वहीं, आखिरी ओवर में श्री चरणी ने भी दो विकेट लिए और बांग्लादेश की टीम 136/8 के स्कोर पर रुक गई.

पारी की शुरुआत में भारत ने कई कैच छोड़े, लेकिन गेंदबाजों ने सुनिश्चित किया कि इसका खामियाजा टीम को न भुगतना पड़े.

137 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने स्मृति मंधाना का विकेट जल्दी गंवा दिया, स्मृति ने 6 गेंदों में मात्र 8 रन बनाए. लेकिन शेफाली वर्मा ने 34 गेंदों में 53 रन की शानदार पारी खेली. उनके आक्रामक खेल की मदद से जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था, भारत को जरूरी रन-रेट से काफी आगे रखा.

शेफाली के स्टंप आउट होने के बाद, यास्तिका भाटिया और ऋचा घोष जल्दी-जल्दी आउट हो गईं. हालांकि, जेमिमा रोड्रिग्स 26 रन बनाए और हरमनप्रीत कौर ने एक अहम साझेदारी करके पारी को संभाला.

19 गेंदें बाकी रहते हुए, दीप्ति शर्मा ने नाहिदा अख्तर की गेंद पर चौका जड़ा और भारत ने जीत दर्ज की. भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. इस जीत से भारत का नेट रन रेट अच्छा बना हुआ है और ग्रुप A में स्थिति मजबूत हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button