राष्ट्रिय

संघ लोक सेवा आयोग ने घोषित किया सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके साथ ही राजेश्वरी सुवे एम और आकांश ढुल ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कुल 958 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता पाई है और उन्हें विभिन्न केंद्रीय सिविल सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है। इनमें से 348 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अस्थायी रूप से रखी गई है। केंद्र सरकार ने इस परीक्षा के माध्यम से 1,087 रिक्तियों को भरने की योजना बनाई थी।


चयनित उम्मीदवारों का वर्गवार विवरण

वर्ग चयनित उम्मीदवारों की संख्या
सामान्य (General) 317
ईडब्ल्यूएस (EWS) 104
ओबीसी (OBC) 306
अनुसूचित जाति (SC) 158
अनुसूचित जनजाति (ST) 73
दिव्यांग (PWD) 42

नियुक्ति के अनुसार सेवा विवरण

सेवा चयनित उम्मीदवारों की संख्या
आईएएस (IAS) 180
आईएफएस (IFS) 55
आईपीएस (IPS) 150
केंद्रीय सेवाएं – ग्रुप ‘A’ 507
केंद्रीय सेवाएं – ग्रुप ‘B’ 195

यूपीएससी टॉप 10 उम्मीदवार

  1. अनुज अग्निहोत्री

  2. राजेश्वरी सुवे एम

  3. आकांश ढुल

  4. राघव झुनझुनवाला

  5. ईशान भटनागर

  6. ज़िन्निया अरोरा

  7. ए.आर. राजा मोहिद्दीन

  8. पक्षल सेक्रेट्री

  9. आस्था जैन

  10. उज्ज्वल प्रियांक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button