अंतर्राष्ट्रीय

ट्रंप ने नाइजीरिया में ISIS के दूसरे नंबर के कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी के खात्मे की घोषणा की

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि आईएसआईएस के शीर्ष नेता अबू-बिलाल को अमेरिकी और नाइजीरियाई सेनाओं ने इस्लामिक स्टेट समूह के एक वरिष्ठ नेता को मार गिराया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इस सुनियोजित मिशन की सफलता की घोषणा करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे सक्रिय आतंकियों में से एक अल-मिनुकी अब खत्म हो चुका है।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना और नाइजीरियाई सशस्त्र बलों ने एक संयुक्त और बेहद जटिल सैन्य अभियान में मार गिराया है। अबू-बिलाल अल-मिनुकी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के वैश्विक स्तर पर दूसरे नंबर का शीर्ष नेता था।

ट्रंप ने कहा कि यह मिशन उनके डायरेक्शन में किया गया था और इसमें एक बहुत सुनियोजित प्लान किया गया और बहुत कॉम्प्लेक्स मिलिट्री ऑपरेशन शामिल था। अबू-बिलाल अल-मिनुकी अफ्रीका में छिपने की कोशिश कर रहा था, इससे पहले कि इंटेलिजेंस सोर्स ने उसकी मूवमेंट और लोकेशन को ट्रैक करने में मदद की थी।

सोचा था अफ्रीका में छिप जाएगा

ट्रंप ने पोस्ट में लिखा, “आज रात, मेरे कहने पर अमेरिकी सेना और नाइजीरिया की आर्म्ड फोर्स ने दुनिया के सबसे एक्टिव आतंकवादी को लड़ाई के मैदान से खत्म करने के लिए एक बहुत ही प्लान किए गए और बहुत मुश्किल मिशन को बिना किसी गलती के पूरा किया। दुनिया भर में ISIS का सेकंड इन कमांड, अबू-बिलाल अल-मिनुकी, सोचता था कि वह अफ्रीका में छिप सकता है, लेकिन उसे क्या पता था कि हमारे पास ऐसे सोर्स हैं जो हमें बताते रहते हैं कि वह क्या कर रहा है।”

ट्रंप ने नाइजीरिया सरकार को दिया धन्यवाद

ट्रंप ने आगे लिखा, “वह अब अफ्रीका के लोगों को डराएगा नहीं, या अमेरिकियों को टारगेट करने के लिए ऑपरेशन प्लान करने में मदद नहीं करेगा। उसके मरने से, ISIS का ग्लोबल ऑपरेशन बहुत कम हो गया है। इस ऑपरेशन में आपकी पार्टनरशिप के लिए नाइजीरिया सरकार का धन्यवाद।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button