उत्तर प्रदेशराज्य

आज इंदिरापुरम आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, साथ में होंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार यानी आज गाजियाबाद का दौरा करेंगी और इस दौरान वह यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति के कार्यालय ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति के कार्यालय ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू कल (26 अक्टूबर, 2025) यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन करने इंदिरापुरम, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) जाएंगी।

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राष्ट्रपति भवन में मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बैठक की एक तस्वीर साझा की। माइक्रोब्लॉगिंग मंच पर एक पोस्ट में कहा गया, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button