उत्तराखंडराज्य

77वॉ गणतंत्र दिवस जनपद में धूमधाम से मनाया गया

रूद्रपुर। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता सैनानी एवं उनके आश्रितों को फूल माला व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होने कहा भारत का संविधान सबसे बड़ा सशक्त व सार्वभौमिक है। हमे अपने संविधान को अंगिकृत करते हुए कार्य करने चाहिए। उन्होने कहा हम सभी को अपने अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सार्वगर्भित ढंग से बना हमारे देश का संविधान आज भी मजबूती से मार्गदर्शक बना हुआ है और देश को एक सूत्र में पिरोए हुए है। हम सभी को देश व समाज के लिए कार्य करना चाहए। उन्होने स्वतंत्रता दिलाने वाले वीर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, महापुरूषो को नमन करते हुए उनसे प्रेरणा लेने की अपील की।

मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने विकास भवन में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारा आचरण, व्यवहार कार्यालय और कार्यालय के बाहर भी अच्छा होना चाहिए ताकि सब के मन में सरकार और कर्मचारियों के प्रति अच्छी अवधारणा बने। उन्होंने कहा कि सभी टीम भावना से एकजुट होकर काम करें क्योंकि टीम भावना से काम आसान हो जाते हैं। उन्होंने सभी से अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने को कहा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटौला, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमा शंकर नेगी सहित कार्यालय के कर्मचारी व अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button